लखनऊ में सड़क हादसा, कई घायल

लखनऊ। शहर के पुराने इलाके में हुए सड़क हादसे में 17 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर है।ये सड़क हादसा हसनगंज थाना क्षेत्र में हुआ।

IMG-20160715-WA0028

गोमती नदी पर बने पक्के पुल के ऊपर तेज़ रफ़्तार मिनी बस ने एक टेम्पो को टक्कर मार दी। जिससे टेम्पो पर बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मिनी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *