ट्रंप के आदेश के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन, दायर किया गया मुकदमा

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर लगाए गए बहुत कड़े प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है। Protest

Protest

अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर ट्रंप के आदेश के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं।

करीब दो हजार प्रदर्शनकारी न्यूयार्क के जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एकत्रित हुए।

इसके साथ ही घोर भेदभावपूर्ण बताए जा रहे इस आदेश को चुनौती देते हुये पहला मुकदमा दायर किया गया है।

इस आदेश के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले समूहों में से एक न्यूयॉर्क प्रवासी गठबंधन की ओर से कानूनी कदम उठाने वाले वकील कैमिले मैकलर ने कहा, हम जानते थे कि यह होने वाला है।

हम तैयार थे लेकिन हम यह नहीं जानते थे कि यह कब होगा और हम यह नहीं सोच सकते थे कि जब लोग विमान में सफर कर रहे होंगे तो यह आदेश लागू कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने राष्ट्रपति का पद संभालने के एक सप्ताह बाद ही इस विवादास्पद आदेश पर हस्ताक्षर किए। जिन देशों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें ईरान, इराक, सीरिया, सूडान, लीबिया, यमन और सोमालिया शामिल हैं।

www.naqeebnews.com

# Protest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *