प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज

‘फौजी’ के मेकर्स ने प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म का एक दमदार टीजर पेश किया है। टीजर में प्रभास एक निडर विद्रोही सैनिक के रूप में नज़र आ रहे हैं।

प्रभास की आने वाली फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसके निर्देशक हनु राघवपुडी हैं जबकि इस फिल्म का निर्माण ‘मैथरी मूवी मेकर्स’ ने किया है।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम वाली पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म के टीजर में बहुत कुछ खास है। ‘फौजी’ के टीजर में हिटलर और सुभाष चंद्र बोस नज़र आ रहे हैं। बोस भारत की आज़ादी के लिए हिटलर से मदद मांगते हैं। हिटलर इंकार करते हुए तर्क देते है कि ब्रिटेन भारत पर दो सदी से राज करे रहा है। हिटलर इसे हारी हुई जंग बताते हैं मगर सुभाष चंद्र बोस भारत के लोगों की काबिलियत का तर्क देते हैं। बोस इस लड़ाई के लिए जिस फौजी का ज़िक्र करते हैं और साथ में उसका किरदार प्रभास की शक्ल में दर्शन देता है।

प्रभास भारत के सबसे बड़े ‘पैन-इंडिया’ सुपरस्टार्स में से एक हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी उनका जलवा रहता है। ब्लॉकबस्टर फिल्मों और रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ, उन्होंने पूरे देश में एक बड़ा फैन बेस बनाया है। अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और जबरदस्त लोकप्रियता के दम पर वे बड़े पर्दे पर छाए रहते हैं। अब यह सुपरस्टार अपनी अगली भव्य फिल्म, ऐतिहासिक ड्रामा ‘फौजी’ के लिए तैयार हैं, जिसमें वे एक बेहद आक्रामक और बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे।

यह फिल्म 19 मार्च 2027 को दुनिया भर में रिलीज होगी। हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित ‘फौजी’ का निर्माण ‘मैथरी मूवी मेकर्स’ ने किया है। इसे ‘टी-सीरीज फिल्म्स’ की तरफ से प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं। इमानवी इस फिल्म से वह बतौर मुख्य अभिनेत्री अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, जया प्रदा, सज्जाद डेलाफ्रूज़, राहुल रविंद्रन सहित अन्य सहायक कलाकारों में चैत्रा जे आचार, भानुचंदर और जितिन गुलाटी जैसे नाम भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *