कैप्टन ने केजरीवाल को बताया डरपोक, लेकिन हल्के में लेने से इनकार

नई दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केजरीवाल डरपोक आदमी हैं। लेकिन इसके साथ ही उनका मानना है कि केजरीवाल को हल्के में नहीं लिया जा सकता। Amarinder

Amarinder

अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं उन्हें लेकर थोड़ा सतर्क हूं। 2014 के चुनाव को देखते हुए हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते।

कैप्टन अमरिंदर ने एएनआई से बातचीत में कहा कि लोगों में असंतोष था, लेकिन आम आदमी पार्टी बन गई।

केजरीवाल बहुत महात्वाकांक्षी हैं, लेकिन पंजाब को इस महात्वाकांक्षा की जरूरत नहीं है।

अमरिंदर सिंह ने अकाली दल पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका पतन हो गया है। अकाली कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार, व्यापार हानि और किसानों की खुदकुशी के जिम्मेदार हैं।

प्रकाश सिंह बादल पर कैप्टन ने कहा कि बादल चीजें समझने के लिए बहुत बूढ़े हैं और संगत दर्शन में व्यस्त हैं। वह पंजाब के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

पंजाब में ड्रग्स के जाल पर अमरिंदर ने कहा कि मैं 4 हफ्तों में इसे खत्म करना चाहता हूं। हम जानते हैं कि ये कौन कर रहा है। सवाल सिर्फ इसे करने के लिए सरकार की इच्छाशक्ति का है। चुनाव हारने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि मैं वह चुनाव कभी लड़ता ही नहीं हूं जिसमें मेरी जीत न हो।

www.naqeebnews.com

# Amarinder

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *