पंकज त्रिपाठी दर्शकों के लिए एक बेहतरीन परिवारिक मसाला लेकर आए हैं। यह एक हल्की-फुल्की रियलिस्टिक वेब सिरीज़ है, जिसमें हर कोई अपने घर का किस्सा देख सकता है।

पंकज त्रिपाठी निर्मित वेब सिरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ अब यूट्यूब पर स्ट्रीम हो चुकी है। अपने दमदार अभिनय से मनोरंजन करते आ रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब निर्माता बन गए हैं। पंकज के निर्माण में बनी वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ शुक्रवार को यूट्यूब पर रिलीज हुई।
आठ एपिसोड वाली इस वेब सिरीज की कहानी कर्करिया परिवार की कहानी है जिसके मुखिया सोमनाथ कर्करिया (मनोज पाहवा) दिल्ली में एक मिठाई की दुकान चलाते हैं। परिवार में उनकी पत्नी कमला (सीमा पहवा), बेटी पूजा (कावेरी सेठ), बेटा विष्णु (गुलशन देवैया), बहू नीति (गिरिजा ओक) और एक पाेता दक्ष (रौनव) व पाेती दानी (हिरवा त्रिवेदी) है।
इस सिरीज़ के ट्रेलर को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ओटीटी पर इन दिनों एक और नई सिरीज ‘परफैक्ट फैमिली’ आए है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा है। इसके बहाने परिवार के हवाले बेहद गहरी बात कहने की कोशिश की गई है।
बिलकुल आम नज़र आने वाले इस परिवार में सभी के जीवन में कोई न कोई समस्या चल रही है। सोमनाथ अपनी दुकान के गिरते बिजनेस और बेटे के कारोबार न संभालने से परेशान हैं। विष्णु प्रोफेशनल लाइफ को लेकर टेंशन में हैं। पूजा की शादी टूट रही है। नीति अलग घर लेना चाहती है। और इन सभी की समस्याओं से घर का माहौल बिगड़ रहा है।
इस खराब होते माहौल में विष्णु-नीति की बेटी दानी स्ट्रेस में रहती है। दानी के स्कूल से बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए परिवार वालों को फैमिली थैरेपी लेने का सुझाव मिलता है। और फिर एंट्री होती है डॉक्टर मेघा वर्मा (नेहा धूपिया) की, जो इस परिवार को जीने का बेहतर रास्ता दिखाती हैं।
सिरीज में कॉमेडी से लेकर इमोशन तक में निर्देशक की कलाकारी देखी जा सकती है। एक आम सी नज़र आने वाली कहानी में निर्देशक ने बड़े कमाल से इसे बनाया है। सभी की अदाकारी भी बेहतरीन है। बल्कि सिरीज़ के कई सीन इस्त्ने भावुक हैं कि दर्शकों के दिल में उतर जाते हैं।












