यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका एडमिनिस्ट्रेशन सभी थर्ड वर्ल्ड देशों से इमिग्रेशन को हमेशा के लिए रोक देगा। ट्रंप के इस एलान से अमरीकी में इमिग्रेशन और पिछले प्रशासन के फैसलों को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस प्रेसिडेंट का यह ऐलान पिछले दिन को व्हाइट हाउस के पास एक हमले में नेशनल गार्ड के एक मेंबर के मारे जाने के बाद आया। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि जो भी दस्तावेज पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऑटोपेन से साइन किए थे, वे सभी रद्द होंगे। ट्रंप ने बाइडेन पर नियंत्रण खोने और स्टाफ पर निर्भर रहने का आरोप लगाया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि वह अमरीकन सिस्टम को पूरी तरह से ठीक करने के लिए सभी थर्ड वर्ल्ड देशों से इमिग्रेशन को हमेशा के लिए रोक देंगे। आगे उन्होंने कहा कि बाइडेन युग के लाखों गैर-कानूनी एंट्री के मामलों को खत्म कर दिया जाएगा और उन सभी को हटा देंगे जो यूनाइटेड स्टेट्स के लिए एसेट नहीं हैं।
प्रेसिडेंट ट्रंप ने आगे कहा कि वह नॉन-सिटिज़न के लिए सभी फेडरल बेनिफिट्स और सब्सिडी खत्म कर देंगे और उन इमिग्रेंट्स की लीगल सिटिज़नशिप रद्द कर देंगे जो अंदरूनी शांति के लिए खतरा हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह किसी भी ऐसे विदेशी को डिपोर्ट कर देंगे जो जनता पर बोझ है, सिक्योरिटी रिस्क है या वेस्टर्न सभ्यता के साथ मेल नहीं खाता है।
बताते चलें कि ट्रंप का यह ऐलान उस घटना के दो दिन बाद आया है जब वॉशिंगटन डीसी में एक अफगान नागरिक ने नेशनल गार्ड के दो जवानों पर गोली चलाई थी जिनमें से एक महिला थी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। ट्रंप के इस एलान से अमरीकी में इमिग्रेशन और पिछले प्रशासन के फैसलों को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है।
