पंकज आडवाणी ने जीता विश्व बिलियर्ड्स खिताब

बेंगलुरु | पंकज आडवाणी ने 11वीं विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीत ली। फाइनल में उन्होंने सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को 6-3 से पराजित किया। इस जीत के साथ आडवाणी के विश्व खिताब की संख्या 16 हो गई है। भारतीय स्टार क्यूइस्ट आडवाणी ने गिलक्रिस्ट को 151 (98)-33, 150 (97)-95, 124-150, 101 (98)-150 (89), 150 (87)-50, 152-37, 86 (86)-150, 151 (110)-104, 150 (88)-15 से पराजित किया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आडवाणी ने म्यांमार के ऑन्ग हते को और गिलक्रिस्ट ने भारत के ध्वज हारिया को पराजित किया था। pankaj advani

pankaj advani

www.naqeebnews.com

# pankaj advani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *