इथियोपिया में 11 हजार से अधिक लोग गिरफ्तार

जोहान्सबर्ग। अफ्रीकी देश इथियोपिया में पिछले महीने हिंसक प्रदर्शन के बीच आपातकाल की घोषणा किये जाने के बाद अधिकारियों ने 11 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। ethiopia

ethiopia

एक अधिकारी तड्डेस्से होर्दोफा ने कल एक बयान में बताया, छह कारागाारों में 11,607 लोगों को बंद रखा गया है।

जिसमें 347 महिलायें हैं। इन्हें देश में आपातकाल की घोषणा के बाद गिरफ्तार किया गया है।

इथियोपिया की 60 फीसदी जनसंख्या वाले दो शहरो ओरोमो और अम्हारा में सर्वाधिक गिरफ्तारी की गयी है।

पिछले साल राजनीतिक अस्थिरता के कारण पांच सौ से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि गत नौ अक्टूबर को सरकार ने छह महीने के आपातकाल की घोषणा की थी।

www.naqeebnews.com

# ethiopia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *