राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए शरद पवार की अध्यक्षता में होगी विपक्षी दलों की बैठक

राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों की बैठक 21 जून को होगी। एनसीपी प्रमुख शरद पवार इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक दोपहर 2.30 बजे पार्लियामेंट भवन में होगी।

राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए शरद पवार की अध्यक्षता में होगी विपक्षी दलों की बैठक

विपक्षी दलों की इस बैठक में 17 दलों के नेता शामिल होंगे। राष्ट्रपति चुनाव में कुल वैल्यू वोट 10,86,431 है और चुनाव जीतने के लिए 5,43,216 मत की आवश्यकता है। एनडीए के पास कुल 5.26 लाख वोट है, जबकि पूरे विपक्ष व निर्दलियों को मिलाकर 5.60 लाख वोट हैं।

बताते चलें कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई तक नए राष्ट्रपति को शपथ लेनी है। ऐसे में नए राष्ट्रपति का चुनाव 24 जुलाई तक होना तय है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार 29 जून तक अपना नामांकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *