नासा ने तलाशे पृथ्वी जैसे दिखने वाले दो ग्रह

नासा ने दो नए ग्रहों की तलाश की है। पृथ्वी जैसी कठोर परत वाले ये गृह यहाँ से तक़रीबन 33 प्रकाश वर्ष दूर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तापमान बहुत ज़्यादा होने के कारण यहां जीवन की संभावना काफी कम है।

नासा ने तलाशे पृथ्वी जैसे दिखने वाले दो ग्रह

कठोर और पथरीली सतह वाले ये हमारी पृथ्वी के सबसे करीबी ग्रह हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ये एक लाल तारे की परिक्रमा कर रहे हैं, जिसका नाम HD 260655 है।

इन दोनों ग्रहों को HD 260655 b और HD 260655 c नाम दिया गया है। खगोलविदों के मुताबिक़ ये जीवन की खोज में महत्वपूर्ण कदम है। तलाशे गए ये दो नए ग्रह हमारे सौर मंडल के बाहर अब तक के सबसे करीबी ग्रह हैं, जिनकी सतह पृथ्वी की तरह सख्त है।

इनकी तलाश नासा के प्लैनेट हंटर कहलाने वाले ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट यानी TESS द्वारा की गई है। इन दोनों ग्रहों पर वैज्ञानिकों को जीवन की संभावना नज़र आ रही है। इसका कारण लगभग पृथ्वी के ही बराबर इसका आकार होना है। वायुमंडलीय जांच के लिए इसे बिलकुल उपयुक्त बताया जा रहा है।

इन दोनों ग्रहों की खोज एक ऐसे ऐसे समय में हुई है जब नासा का विशालकाय जेम्स वेब टेलीस्कोप अगले महीने अपनी पहली फोटो पृथ्वी पर भेजेगा। इन दोनों ग्रहों के वायुमंडल जांच से हम पता लगा सकते हैं कि वहां जीवन की संभावना है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *