सप्ताह के अंतिम दिन लाल निशान के साथ शेयर बाजार में गिरावट

शुक्रवार को शेयर बाजार ने नुकसान से शुरुआत की। आज सप्ताह का अंतिम दिन है मगर सप्ताह के अंतिम दिन लाल निशाँ पर शेयर बाजार का लाल निशान पर खुलन निराशाजनक है।

सप्ताह के अंतिम दिन लाल निशान के साथ शेयर बाजार में गिरावट

392 अंक के साथ सेंसेक्स ने 0.76 फीसदी नीचे का स्तर दिखाया जबकि 51,103 पर निफ्टी ने 116 अंक या 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 15,244 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। बाजार खुलने के साथ लगभग 1297 शेयरों में गिरावट आई और 522 शेयरों में तेजी देखने को मिली। इस बीच 86 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

निफ्टी पर गिरने वाले नाम में विप्रो, टीसीएस, टाइटन कंपनी, अदानी पोर्ट्स और एचसीएल टेक शामिल थे, जबकि लाभ में कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज रहे।

गुरुवार को कारोबारी दिन के ख़तम होने पर दोनों इंसेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 1046 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 51,496 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 332 अंक फिसलकर साल के निचले स्तर 15,360 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *