मणिपुर मुद्दे पर अविश्वास प्रस्ताव के जरिए खुला बहस का रास्ता

मणिपुर की हिंसा पर पक्ष और विपक्ष की जारी रस्साकशी के बीच बुधवार को इसका बेहतर रास्ता सामने आया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने मंज़ूर कर लिया है।

मणिपुर मुद्दे पर अविश्वास प्रस्ताव के जरिए खुला बहस का रास्ता

उम्मीद की जा रही है कि इस पर अगले सप्ताह लोकसभा में बहस होगी। गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में नेता प्रतिपक्ष को चिट्ठी लिखकर कहा था कि हम मणिपुर पर बहस करना चाहते हैं, कृपया सहयोग कीजिए।

जवाबी चिट्ठी में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खडगे ने तंज़ करते हुए कहा था कि सुबह प्रधानमंत्री विपक्ष की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी और आतंकवादियों से करते हैं और शाम को गृहमंत्री हमें भावुक चिट्ठी लिखते हैं।

सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कांग्रेस प्रमुख ने इसे भाजपा का दोहरा चरित्र बताया है।

मणिपुर मुद्दे पर मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही संसद में हंगामा भी शुरू हो गया था। विपक्ष इस मामले में लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में आकर बयान देने की माँग कर रहा था।
विपक्ष की मांग के बावजूद प्रधानमंत्री का ने मामले पर बयान नहीं दिया। अब अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के अधिकतर नेता अपने बयान दे पाएँगे और प्रधानमंत्री भी इस चर्चा का जवाब दे पाएँगे।

हालाँकि अविश्वास प्रस्ताव सत्तादल के लिए खतरे का संकेत देती है मगर मौजूदा सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है। इस प्रस्ताव से बना हुआ गतिरोध समाप्त होगा और सत्ता पक्ष – विपक्ष के नेता मामले पर अपनी बात सदन में रख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *