‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 के रहस्मयी ट्रेलर में नज़र आया करण जौहर का मास्टर माइंड

‘द ट्रेटर्स’ शो के सीजन 2 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। करण जौहर के इस शो में विभिन्न क्षेत्रों से आए 21 सेलिब्रिटी प्लेयर्स का जमावड़ा देखने को मिलेगा।

प्राइम वीडियो के इस अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन के ट्रेलर में जैसलमेर के शाही सूर्यगढ़ पैलेस की लोकेशन देखी जा सकती है। इस नए सीजन में करण जौहर एक बार फिर मास्टरमाइंड के रूप में देखा जा सकता है। सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को होगा और यह भारत में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसके एपिसोड हर गुरुवार रिलीज किए जाएंगे।

शो की थीम में भरोसे को एक लग्जरी, धोखा और रणनीति बताया गया है। यहाँ हर कदम पर विश्वासघात का खतरा है। इस सीजन में उनके साथ एक रहस्यमयी नया साथी बू भी है जो ‘बुरी खबर’ लेकर आएगा।

बताते चलें कि ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2, आईडीटीवी के बाफ्टा और एमी अवॉर्ड विनर ग्लोबल फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है। इस सीजन के प्रोड्यूसर धर्माटिक एंटरटेनमेंट और ऑल3मीडिया इंटरनेशनल हैं।

इस सीजन का माहौल बता रहा है कई अबकी प्लेयर्स पहले से ज्यादा समझदार, रणनीतिक और एक-दूसरे को मात देने को तैयार हैं। खिलाड़ियों को इस बार और भी कठिन टास्क, तनाव से भरे ‘सर्कल ऑफ शक’ के मुकाबले, गुप्त गठजोड़ और टावर में होने वाले मर्डर का सामना करना होगा।

खिताब दे साथ इनाम जीतने के लिए 21 सेलिब्रिटी प्लेयर्स में सभी अंत तक मैदान में डटे रहना चाहेंगे। इन प्लेयर्स में आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बराड़, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदूस मोफाकिर और तान्या पुरी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *