एक महीने तक बिना धोए पहनी जा सकती है यह टी-शर्ट

हाल ही में कपड़ों की कंपनी ने V5.0 Herc Shirt नाम की एक नई टी-शर्ट पेश की है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इसे रोज़ाना इस्तेमाल करने के बाद भी 30 दिनों तक धोने की ज़रूरत नहीं है। साथ ही कंपनी का दावा है कि इतने दिनों तक पहनने के बावजूद टी शर्त से किसी तरह की बदबू नहीं आएगी।

अमरीका की हर्कलियोन (HercLéon) नाम की कंपनी के इस दावे पर कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों का सवाल है कि क्या वाक़ई ऐसा मुमकिन है? कुछ लोग इस उत्पाद को लेकर खासकर गर्मियों के हवाले से बात कर आहे हैं। उनका कहना है कि इन दिनों में ज़्यादातर लोगों को तेज़ धूप की वजह से नॉर्मल से ज़्यादा पसीना आता है और ऐसे में क्या कंपनी अपना वादा पूरा कर सकेगी।

हालांकि, कंपनी का कहना है कि उनकी बनाई यह अनोखी टेक्नोलॉजी सच में असरदार है। टी-शर्ट को बदबू-फ्री रखने के लिए, अमरीकन कपड़ों के ब्रांड ने सात खास चीज़ों का इस्तेमाल किया है। जिसमें कॉपर, सिल्वर, ज़िंक, गोल्ड, ज्वालामुखी की राख और दो सीक्रेट चीज़ें शामिल हैं।

ये सभी चीज़ें सिर्फ़ कपड़े की सतह पर लगाने के बजाय कपड़े के रेशों में बनी होती हैं। उदाहरण के लिए, कॉपर बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है, जबकि ज़िंक पसीने से बनने वाले मज़बूत सल्फर कंपाउंड को न्यूट्रलाइज़ करता है। इसी तरह, ज्वालामुखी की राख नमी और बाहरी बदबू सोख लेती है। यह शुद्ध मेरिनो ऊन से बना है, जो प्राकृतिक रूप से बदबू को रोकता है और नमी को मैनेज करता है, जिससे इसे कई दिनों या हफ्तों तक पहना जा सकता है।

सतह पर किए गए ट्रीटमेंट या नैनो-शील्ड की परतों की वजह से कॉफी या चाय जैसे तरल पदार्थ कपड़े में सोखने के बजाय बूंदों के रूप में ऊपर ही रहते हैं और फिसलकर गिर जाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, Reddit के Wool और Forum पर यूज़र्स आमतौर पर इस बात से सहमत हैं कि हाई-परफॉर्मेंस ऊन और ट्रीटेड ट्रैवल टी-शर्ट को आपकी एक्टिविटी और मौसम के आधार पर कई हफ्तों तक पहना जा सकता है, कंपनी के कैंपेन के मुताबिक, हर्क टी-शर्ट ज़्यादा इस्तेमाल करने पर भी एक महीने से ज़्यादा फ्रेश रहती है।

क्योंकि इसे बहुत कम बार धोना पड़ता है, इसलिए इसकी लाइफ़ भी रेगुलर टी-शर्ट से ज़्यादा होती है। उत्पाद की कीमत अमरीकी बाज़ार में 79 डॉलर बताई गई है। टी-शर्ट नवंबर की शुरुआत में शिप होगी और शुरू में यह काले रंग में मिलेगी। भविष्य में इसे नेवी ब्लू, बरगंडी और गहरे हरे रंग में भी सामने लेन की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *