चिकित्सक दिवस पर राहुल ने जताया डॉक्टरों का आभार

नयी दिल्ली, 01 जुलाई : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को चिकित्सक दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए लोगों का जीवन बचाने के लिए उनका आभार जताया।

On Doctor's Day, Rahul expressed his gratitude to the doctors

श्री गांधी ने डॉक्टरों को धन्यवाद देते हुए कहा, “हर उस पल के लिए, जो आप किसी का जीवन बचाने में लगाते हैं- धन्यवाद, हम आपके आभारी हैं।”

देश हर साल पहली जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाता है। आज ही के दिन देश के महान चिकित्सक बीएन रॉय का जन्म हुआ था और उन्हीं की याद में यह मनाया जाता है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उन्हें नमन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *