अब एलन मस्क अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों को वापस लाएंगे

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और विल्मोर को वापस लाने के लिए एलन मस्क से अनुरोध किया है। दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून 2024 को अंतरिक्ष में गए थे और तकनिकी समस्या के चलते अभी भी वहीं फंसे हैं।

अब एलन मस्क अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों को वापस लाएंगे

दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यह सुखद समाचार है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी वापसी के संबंध में कार्रवाई करने की बात करते हुए स्पेसएक्स के मालिक और ट्रम्प प्रशासन में मंत्री एलन मस्क को यह ज़िम्मेदारी सौंपी है।

एलन मस्क ने बताया कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उनसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने में मदद करने की बात कही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मस्क ने कहा- “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेसएक्स से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे दो अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द से जल्द घर लाने को कहा है। हम जल्द ही ऐसा करेंगे।” आगे उन्होंने लिखा- “यह शर्म की बात है कि बाइडेन प्रशासन ने उन्हें इतने लंबे समय तक वहीं छोड़ दिया।”

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि स्पेसएक्स जल्द ही दोनों अमरीकी अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एक मिशन शुरू करेगा। अपने ट्रुथ स्पेशल प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने लिखा- “मस्क जल्द ही इसकी शुरुआत करेंगे। आशा है कि सभी सुरक्षित होंगे। शुभकामनाएं। एलन!!”

गौरतलब है कि नासा ने कुछ महीने पहले अपने क्रू-9 मिशन के तहत सुनीता विलियम्स को वापस लाने की जिम्मेदारी स्पेसएक्स को सौंपी थी। इन दोनों यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के के सवाल पर नासा ने आश्वासन दिया है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री फंसे नहीं हैं और स्वस्थ हैं।

बताते चलें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर विमान से अंतरिक्ष में पहुंचे थे। यह मिशन केवल 7 दिनों तक के लिए सुनियोजित था। इस बीच विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के चलते दोनों अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन में हैं और अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

बताते चलें कि अगस्त 2024 में नासा ने घोषणा की कि दोनों अब स्पेसएक्स क्रू-9 कैप्सूल के माध्यम से वापस लौटेंगे। पिछले कुछ दिनों में ऐसी खबरें भी आई थीं कि वह मार्च के अंत से पहले पृथ्वी पर वापस नहीं आ पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *