नॉर्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट से हड़कंप

न्यूयॉर्क : उत्तर कोरिया ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि उसने एक बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. इसे उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. इस बीच, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया पर बैठक का अनुरोध किया है. North korea

North korea

सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने कोरियाई शैली की नई रणनीतिक हथियार प्रणाली के बारे में कहा कि सतह से सतह पर मार सकने वाली एक मध्यम से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पुकगुकसोंग-2 का रविवार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया.

बता दें कि इससे पहले दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा था कि मिसाइल को उत्तरी प्योंगन के पश्चिमी प्रांत स्थित बांघयोन एयरबेस से प्रक्षेपित किया गया है, यह जापान सागर (पूर्वी सागर) की ओर उड़ी थी.

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने इस परीक्षण की तैयारियों का खुद दिशानिर्देशन किया.

केसीएनए ने कहा कि किम ने एक अन्य शक्तिशाली परमाणु हमले के सफल परीक्षण पर अत्यधिक संतुष्टि जाहिर की है, इस हमले का अर्थ है कि देश की ताकत में भारी इजाफा हुआ है.

अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अनुरोध किया है कि वह उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण पर चर्चा करने के लिए एक आपात बैठक बुलाए.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कार्यभार संभाले जाने के बाद यह पहला परीक्षण है, उत्तर कोरिया की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की पुष्टि किए जाने के बाद सोमवार को परिषद द्वारा वार्ता आयोजित किए जाने की संभावना है.

www.naqeebnews.com

# North korea

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *