शिवपाल यादव हटे पीछे कहा-नहीं बनाएंगे नई पार्टी

लखनऊ : यूपी में समाजवादी पार्टी के वर्चस्व की लड़ाई में जब चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सारे अधिकार दे दिए तो चाचा शिवपाल यादव खामोश बैठ गए.  Shivpal

 Shivpal

इसके बाद शिवपाल अचानक सामने आए और चुनाव नतीजों के बाद अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया.

लेकिन शिवपाल के बोल अब बदलते नजर आ रहे हैं. अब शिवपाल का कहना है कि वह कोई नई पार्टी नहीं बनाएंगे.

शिवपाल यादव ने 31 जनवरी को इटावा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सरकार बनाने की चुनौती देते हुए कहा था कि 11 मार्च को यूपी चुनाव के नतीजे आने के बाद अपनी नई पार्टी बनाएंगे.

इस दौरान शिवपाल यादव ने कांग्रेस से सपा के गठबंधन पर भी सवाल उठाए थे.

शिवपाल ने कहा था कि जिस पार्टी की 4 सीटें जीतने की हैसियत नहीं, उसे 105 सीटें देने से कार्यकर्ता हताश होंगे.

बता दें कि अखिलेश और शिवपाल में टिकट बंटवारे को लेकर जो घमासान शुरु हुआ था उस लड़ाई में अखिलेश बाजी मारते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे. इसके बाद से ही शिवपाल यादव सपा में हाशिए पर हैं.

www.naqeebnews.com

# Shivpal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *