काला धन सफेद करने का खेल , 1900 पार्टियों में से 400 ने कभी कोई चुनाव ही नहीं लड़ा

नई दिल्ली। कालेधन के खिलाफ मोदी सरकार के सख्त कदमों के बीच एक और खुलासा हुआ है। चुनाव आयोग ने खुलासा किया है कि देश में रजिस्टर्ड 1900 दलों में से 400 ने कभी कोई चुनाव ही नहीं लड़ा। never fought

never-fought-nasim-zaidi

मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी के मुताबिक, 1900 पार्टियों में से 400 ऐसी पार्टियां हैं जिन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा है।

जैदी ने शंका जाहिर की है कि इन पार्टियों का गठन काले धन को सफेद करने के उद्देश्य से भी किया जा सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त नसीद जैदी ने कहा कि चुनाव आयोग ने ऐसी पार्टियों को लिस्ट से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इससे राजनीतिक पार्टी के तौर पर आयकर और चंदे में मिलने वाली छूट बंद की जा सकेगी। पार्टियों की लिस्ट में आयोग हर साल कांट छांट करती है।

इन पार्टियों को फिर से रजिस्टर्ड नहीं करने के सवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी लंबी होती है।

www.naqeebnews.com

# never fought

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *