जूनियर हॉकी विश्वकप लखनऊ में , भिडऩे को तैयार 16 देशों की टीमें

लखनऊ। जूनियर हॉकी विश्व कप के लिएगुरु गोबिंद सिंह स्पोट्र्स कॉलेज का ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। हॉकी इंडिया की सीईओ एलीना नार्मन को भरोसा है कि आठ दिसंबर से होने वाला विश्व कप यादगार होगा और भारत खासकर यूपी के खिलाडिय़ों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। दूधिया रोशनी में चमक रही नीले रंग की एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी इंडिया के तमाम पदाधिकारी सीईओ के साथ तैयारियों में व्यस्त दिखे। सीईओ ने कहा कि यूपी से एक से एक बढ़कर खिलाड़ी निकले हैं। इस तरह के आयोजन से युवाओं को हॉकी के करीब लाने में मदद मिलेगी। लखनऊ में हॉकी के लिए बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है, इससे बच्चों को बहुत फायदा मिलेगा। junior hockey world cup

junior-hockey-world-cup

हॉकी इंडिया का यही मकसद है कि खेल अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। एलीना ने कहा कि टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सभी टीमें आ गई हैं। उम्मीद है कि हॉकी प्रेमियों को बेहतरीन हॉकी देखने को मिलेगी। पाकिस्तान के नहीं आने पर एलीना ने कहा कि अगर उनकी टीम आती तो बेहतर होता, लेकिन इससे विश्वकप के रोमांच पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हॉकी इंडिया की सीईओ लखनऊ में मुख्य स्टेडियम और विजयंत खंड स्टेडियम पर सुविधाओं से संतुष्ट दिखीं।

लेजर शो होगा खास आकर्षण

विश्व कप के उद्घाटन के दौरान दूधिया रोशनी में लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर मंगलवार को खेल मंत्री राम सकल गुर्जर और खेल निदेशक डॉ.आरपी सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।

विश्व कप में कौन कहां

पूल ए  में आस्ट्रेलिया, अर्जेटीना, कोरिया और आस्ट्रिया को रखा गया है जबकि पूल बी में नीदरलैंड, बेल्जियम, मलेशिया और मिस्र हैं। पूल सी में जर्मनी, न्यूजीलैंड, स्पेन और जापान और पूल डी में मेजबान भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें हैं।

128 देशों में होगा प्रसारण

जूनियर हॉकी विश्वकप के दस दिनों तक चलने वाले मुकाबलों को दुनिया के सवा सौ से अधिक देशों में प्रसारित किया जाएगा। स्टेडियम में विशाल स्क्रीन लगाई जा रही है। शहर के दूसरे हिस्सों में लोग लाइव मैच का आनंद ले सकें इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। खेल मंत्री राम सकल गुर्जर ने बताया कि अधिक से अधिक लोग मैच का सीधा प्रसारण देख सकें इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

www.naqeebnews.com

# junior hockey world cup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *