लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी के नाम

दस जून को प्रधानमंत्री मोदी देश अपने पद पर लगातार बने रहते हुए पूरे 4399 दिन की यात्रा पूरी कर लेंगे। इस यात्रा के साथ ही वह पंडित नेहरू के लगातार निर्वाचित कार्यकाल के कुल 4398 दिनों के आंकड़े से आगे निकल जाएंगे।

प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के बारह साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर दिल्ली में एनडीए के मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्रियों की बैठक दस जून को होगी। इसमें भाजपा के अलावा एनडीए गठबंधन में शामिल पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इससे पहले देश में सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पास था। भाजपा इस अवसर पर नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों का जश्न मानाने के साथ इसे लोगों के सामने रख रही है।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पास किया जाएगा।

याद दिला दें कि पंडित नेहरू पहली बार 1952 में आम चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बने थे। जबकि इससे पहले का यानी भारत आज़ाद होने पर 1947 से 1952 तक का उनका कार्यकाल अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में था। इस दौरान चुनावी व्यवस्था पूरी तरह स्थापित होने के बाद चुनाव कराए गए थे और तब नेहरू प्रधानमंत्री बने।

बताते चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कुल कार्यकाल लगभग 14 वर्षों का रहा। हालाँकि वह लगातार प्रधानमंत्री नहीं रहीं जबकि नरेंद्र मोदी लगातार 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी मुख्यालय में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत @2047 की ओर देश दृढ़ता से अग्रसर है। आगे उन्होंने बताया कि संकल्प से सिद्धि तक 12 वर्षों में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि भारत आज 21वीं सदी की बड़ी शक्ति बन रहा है, देशवासियों में विश्वास बढ़ा था। सबके साथ मिलकर देश को विकसित करने की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *