मुकेश अंबानी सोते हुए भी कमा लेते हैं  4 करोड़, कपिल शर्मा ने हंसाकर कमाए 60 करोड़

नई दिल्ली। 1.52 लाख करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक मुकेश अंबानी जब नींद में होते हैं, तब भी वे कमा रहे होते हैं। इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी बीते एक साल में जितने दिन क्रिकेट के मैदान पर रहे, उससे उन्होंने 200 करोड़ कमाए। सचिन तेंडुलकर ने रिटायरमेंट के बाद भी 100 करोड़ से ज्यादा कमाए। वे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रिटायर्ड क्रिकेटर हैं। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को हंसाने के एवज में सालभर में 60 करोड़ रुपए मिले हैं। mukesh ambani income

mukesh ambani income

ये हैं देश के सबसे अमीर शख्स जो नींद में भी होते हैं तो 4 करोड़ कमा लेते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल देश के सबसे अमीर शख्स रहे। उनकी कुल प्रॉपर्टी 22.7 अरब डॉलर (करीब 1.52 लाख करोड़) है।

यह 86 देशों की जीडीपी से ज्यादा है। उनकी सैलरी 39 करोड़ रुपए है, लेकिन वे इसमें से 15 करोड़ ही लेते हैं। अगर वे सात घंटे हर दिन सोते हैं, तो इस हिसाब से उन्होंने साल भर में 4 करोड़ 37 लाख रुपए सोते हुए ही कमा लिए।

फोर्ब्स की दिसंबर 2015 की लिस्ट के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी ने साल भर में 207 करोड़ रुपए कमाए।  करीब 27 करोड़ रुपए उन्हें क्रिकेट से तो 180 करोड़ रुपए एडवर्टाइजमेंट से मिले। वे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट मे शामिल हैं।

# mukesh ambani income

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *