महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना से सर्वाधिक मौतें

नयी दिल्ली 10 दिसंबर देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 412 मरीजों की मौत हुई, जिनमें से सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 75, 50 और 47 हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,521 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 97.67 लाख से ज्यादा हो गयी है। इस दौरान 37,725 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 92.53 लाख से अधिक हो गयी। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.72 लाख रह गये हैं।

इसी अवधि में 412 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,41,772 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी पर बनी हुई है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……….स्वस्थ………मौत

अंडमान-निकोबार—-75——–4647——61

आंध्र प्रदेश ——-5259—–861153—-7045

अरुणाचल प्रदेश—- 709——15697—— 55

असम———– 3542—–209625—–998

बिहार———– 5354—– 233298—1303

चंडीगढ़———– 897——17128—–297

छत्तीसगढ़——– 19778—- 228304— 3038

दादरा- नगर हवेली

दमन- दीव———- 21——–3331——-2

दिल्ली———–20546——569216—9813

गोवा————- 1277——-47056—-703

गुजरात———- 14027——204661– 4123

हरियाणा——— 11733——233696—2650

हिमाचल प्रदेश—– 7475——-38690—–765

जम्मू-कश्मीर—— 5016——107624—-1767

झारखंड———- 1739——108100—–991

कर्नाटक——– 23075——861588—-11900

केरल———- 60066——586998—–2507

लद्दाख ———–819———8104—–122

मध्य प्रदेश—– 13221——-201987—–3366

महाराष्ट्र ——-74315——1742131—- 47902

मणिपुर ———2915——– 23301——-318

मेघालय———-534———11855——–122

मिजोरम———- 204———-3784——— 6

नागालैंड———-592——– 10849——— 67

ओडिशा——– 3098——–317412——–1789

पुड्डुचेरी———- 370———36354———615

पंजाब———- 7325——–145623——-4980

राजस्थान——-19792——- 263350—— 2485

सिक्किम——– 368———– 4754——- 117

तमिलनाडु—– 10491——–771693—– 11836

तेलंगाना——–7497——–266925—— 1482

त्रिपुरा———- 399———32204——–373

उत्तराखंड——-5456———72880——-1320

उत्तर प्रदेश—– 20658——- 530854—— 7987

पश्चिम बंगाल– 23650——–478434——-8867

कुल ———372293——-9253306—–141772

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *