पश्चिम बंगाल में 200 सीटों के साथ सरकार बनाने का भाजपा का दावा

कोलकाता, 09 दिसंबर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा करते हुए कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंक 2021 विधानसभा चुनावों में 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी और सरकार बनाएगी।

श्री नड्डा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे जहां उन्होंने बंगाल के विभिन्न जिले में नौ पार्टी दफ्तरों का उद्घाटन किया। इस बीच उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। श्री नड्डा ने अपने बयां में कहा कि तृणमूल कांग्रेस परिवार की पार्टी बनकर रह गयी है और इसने बंगाल में असहिष्णुता बढ़ा दी है।

भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा 2021 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। इससे पहले श्री नड्डा के कोलकाता पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेताओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *