अमेरिका में विनाशकारी बवंडर में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

वाशिंगटन: अमेरिका के केंटकी राज्य में चक्रवात की चपेट में मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी में आठ कर्मचारियों की मौत हो गयी है। इसके अलावा आठ अन्य लोग लापता हैं।

अमेरिका में विनाशकारी बवंडर में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

अमेरिका के मध्यपश्चिमी और दक्षिण इलाके में आए चक्रवात से केंटकी सबसे अधिक प्रभावित रहा। चार अन्य राज्यों में बवंडर से कम से 14 लोगों की मौत हुई। अकेले बाउंलिंग ग्रीन में और उसके आसपास 11 लोगों की मौत हो गयी।

अधिकारियों के मुताबिक़ ‘मेफील्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स’ के 110 कर्मचारियों में से 40 को बचा लिया गया है। अब तक 90 से अधिक लोगों का पता लगाया जा चुका है। आठ लापता हैं और ऐसी उम्मीद है कि वे ठीक होंगे।

यहाँ कई कर्मचारी चक्रवात से बचने के लिए बनाए स्थान पर एकत्रित हो गए थे और चक्रवात के लौटने के बाद वे फैक्टरी से अपने घर चले गए। इस बीच बिजली गुल होने और लैंडलाइन फोन की कोई सुविधा न होने के कारण शुरुआत में उनसे संपर्क साधना मुश्किल था। लापता आठ लोगों का पता लगाया जा रहा है।

गवर्नर एंडी बेशिर ने रविवार को आगाह किया कि मेफील्ड फैक्टरी और अन्य जगह जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 100 के पार जा सकती है, लेकिन बाद में मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी से मिली जानकारियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह संख्या आधी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *