दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया से बाहर हुए रोहित शर्मा

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले को एक बड़ा झटका लगा है। टेस्ट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह प्रियांक पांचाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया से बाहर हुए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा मुंबई में अभ्यास करते हुए चोटिल हो गए हैं। इस कारण वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंडिया ए के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए प्रियांक पांचाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

एक हफ्ते से मुंबई में अभ्यास कर रहे रोहित बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए। चोट गंभीर बताई जा रही है। रोहित ने परेशानी की शिकायत की थी और जांच के बाद पता चला कि रोहित की चोट गंभीर है।

टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांक ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में इंडिया ए टीम की कप्तानी की थी और तीन पारियों में 120 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 96 रनों की अपनी सर्वोच्च पारी खेली थी। वह अब तक गुजरात के लिए 100 मैच खेल चुके हैं और 45.52 की औसत से 7,011 रन बना चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *