पहली मार्च को सिनेमघरों में रिलीज़ हो रही है ‘लापता लेडीज’

आमिर खान प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियोज की किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ पहली मार्च 2024 को रिलीज़ हो रही है।

पहली मार्च को सिनेमघरों में रिलीज़ हो रही है 'लापता लेडीज'

फिल्म का टीज़र काफी पहले ही आ चुका है। टीज़र में मस्त अंदाज़ और हंसती खिलखिलाती दुनिया का नज़ारा देखने को मिला था।

इस फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही लोकप्रियता के झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यानी टीआईएफएफ में स्टैंडिंग ओवेशन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना पा चुकी है। इस सराहना ने दर्शकों के इन्तिज़ार को और भी बेसब्री बख़्शी है।

इस बेसब्री को बढ़ाने के लिए अब मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिसमें ‘लापता लेडीज’ की अनोखी दुनिया की एक झलक देखने को मिलती है।

बताते चलें कि किरण राव, अपने दूसरे निर्देशन में, एक सिनेमाई प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं, जो विश्व स्तर पर पहले ही भरपूर प्यार हासिल कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *