राजस्थान चुनाव घोषणापत्र में कांग्रेस ने किया 4 लाख नौकरियों का वादा, आधी आबादी को भी रखा साथ

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में चार लाख नई सरकारी नौकरियों के साथ 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है।

राजस्थान चुनाव घोषणापत्र में कांग्रेस ने किया 4 लाख नौकरियों का वादा, आधी आबादी को भी रखा साथ

कांग्रेस ने आज राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस की ओर ये आश्वासन भी दिया गया है कि पार्टी द्वारा दी जाने वाली 7 गारंटी को प्राथमिकता दी जाएगी। घोषणापत्र में कांग्रेस ने कई बड़े ऐलान किए हैं।

कांग्रेस की ओर से दी गई सात गारंटी पर घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि यह उनकी प्राथमिकता रहेंगी। कांग्रेस द्वारा जारी घोषणापत्र में राजस्थान में 10 लाख रोजगार के अलावा चार लाख नई सरकारी नौकरियां देने की बात कही गई है। साथ ही कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए विशेष ध्यान रखा है।

कांग्रेस के जन घोषणा पत्र 2023 की एक झलक-

  • युवाओं के लिए 10 लाख नए रोजगार।
  • चार लाख नई सरकारी नौकरियां।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था।
  • परिवहन में जारी यात्रा किराए में छूट के अलावा निशुल्क मासिक कूपन की सुविधा।
  • महिला सुरक्षा हेतु प्रहरियों की नियुक्ति।
  • किसानों के लिए एमएसपी कानून।
  • दो लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज की सुविधा।
  • श्रमिकों के लिए मनरेगा में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 150 दिन।
  • इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 150 दिन।
  • ऑटो व टैक्सी ड्राइवर को गिग वर्कर्स अधिनियम में शामिल किया जाएगा।
  • चिकित्सा क्षेत्र में चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए।
  • निसंतान दंपति हेतु आईवीएफ नेशनल पैकेज चिरंजीवी में शामिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *