साइकल से शपथ लेने पहुंचे राज्यमंत्री मेघावल और मांडविया

 

नई दिल्ली। मोदी सरकार के विस्तार में मंत्रीमंडल में राज्यमंत्री का पद पाने वाले राजस्थान से लोकसभा सदस्य अर्जुनराम मेघवाल और गुजरात से सांसद मनसुख भाई मांडविया शपथ लेने के लिए साइकिल से राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति भवन के बाहर अपनी साइकिल खड़ी करके दोनों सांसद मंत्री पद की शपथ लेने के लिए दरबार हाल में गए।

meghawal MP

गौरतलब है कि ये दोनों सांसद संसद सत्र के दौरान भी कई बार साइकल से संसद भवन आते देखे गये हैं। साइकिल से आने वाले ये दोनों सांसद जब भी संसद भवन पहुंचे  लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहे । शपथ लेने के लिए साइकिल से राष्ट्रपति भवन पहुंचे इन दोनों सांसदों का रास्ते में उनके समर्थकों ने कई जगह नारे लगाकर अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *