धनतेरस पर शुरू हुई अखिलेश की ‘थाली और गिलास योजना’

लखनऊ। सरकारी स्कूलों के 8 लाख बच्चों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपावली का तोहफा दिया। धनतेरस के मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों को स्टील की थाली और गिलास बांटा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये बर्तन बच्चे अपने घर लेकर जाएंगे और अगले दिन उसे स्कूल लेकर आएंगे। सीएम ने कहा कि ये बर्तन बच्चों के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे । mid day meal scheme

mid day meal scheme

प्राइमरी स्कूल के बच्चों को बांटी जा रहीं ये थालियां और गिलासें खास हैं क्योंकि इनपर अखिलेश यादव की फोटो के स्टीकर लगे हैं और इनके पीछे खुद अखिलेश यादव का नाम खुदा है। इस योजना के लाभार्थी उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील पाने वाले छात्र होंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस योजना का लाभ यहां के लगभग एक करोड़ बच्चों को मिलेगा। इस योजना को यूपी के वोटरों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अखिलेश ने इस मौके पर सभी को धनतेरस की शुभकामना भी दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश में जारी होने वाले राशन कार्डों पर भी अखिलेश यादव की तस्वीर छापी गई थी। गौरतलब है कि अगले साल यानी कि 2017 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

इससे पहले अखिलेश यादव की सरकार ने आम जनता को लुभाने के लिए कई तरह की योजनाएँ चलाई हैं। समाजवादी सरकार ने 2012 के विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता में आने पर छात्रों को लैपटॉप देने का वादा किया था। लैपटॉप, स्मार्टफोन के बाद अब ‘थाली और गिलास’ योजना के दम पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव लगभग एक करोड़ घरों के वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटे हैं।

कार्यक्रम में बोलते हुये अखिलेश यादव ने बताया कि रायबरेली के एक स्कूल में एक बच्चे से पूछा कि मैं कौन हूं तो उसने कहा कि आप राहुल गांधी हैं। अखिलेश ने साथ ही कहा, ‘हम लोगों ने बहुत काम किया लेकिन हमारी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए लगातार काम करते रहना होगा। मैं रायबरेली के एक प्राइमेरी स्कूल गया, वहां एक बच्चे से पूछा कि मैं कौन हूं तो जवाब मिला कि आप राहुल गांधी हैं।’ बता दें, अखिलेश यादव यूपी के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। इन्होंने साल 2012 में मुख्यमंत्री का पद संभाला था। यूपी में अभी साल 2017 में फिर विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने इस दौरान बीजेपी पर भी निशाना साधा। इटावा में अमित शाह की रैली को लेकर सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अब इटावा पहुंचे हैं। -उन्‍होंने हमारी सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि वहां कोई काम नहीं हुआ। लेकिन शायद वे भूल गए कि जिस हवाई पट्टी से वो नीचे उतरे थे वह समाजवादी देन है। उन्होंने जहां तम्बू लगाया वह भी समाजवादी देन है।
साथ ही अखिलेश ने बीएसपी सुप्रीमो पर हमला करते हुये कहा कि हमारी बुआ ने जिंदा में अपनी मूर्ति लगाई। जो हाथी लगाए थे वो आज भी वैसे ही हैं, जो खड़े थे वो खड़े हैं और जो बैठे हैं वो बैठे ही हैं। mid day meal scheme

# mid day meal scheme

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *