अलेक्जेंड्रिया। मिस्र की यह महिला दुनिया की सबसे मोटी महिला है। 36 साल की इमान अहमद अब्दुलाती अलेक्जेंड्रिया में स्थित अपने घर से 25 सालों से बाहर नहीं निकल पाई है। यही नहीं यह अपने बिस्तर से न तो उठ पाती है और न ही अपने हाथों से खाना खा पाती है। इमान का वजन 500 किलो है। fattest women

उसकी मां और बहन हर रोज उसे खाना खिलाती हैं और उसकी साफ सफाई का ध्यान रखती हैं। इमान जब पैदा हुई थी, तब उसका वजन 5 किलो था। उसे एलीफैटिसिस था। यह ऐसा इन्फेक्शन होता है, जिसमें व्यक्ति के हाथ पैरों में अधिक स्वैलिंग हो जाती है।
11 साल की उम्र में वह बहुत मोटी हो गई थी। इस उम्र में वह घुटनों के बल ही रेंग पाती थी। इसी उम्र में उसे खतरनाक सेरेब्रल अटैक आया, जिससे उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी जिंदगी एक कमरे में कैद हो गई। परिवार के लोगों ने राष्ट्रपति अब्देल फत्तेह एल-सिसी से मेडिकल की मदद मांगी। उन्हें डर है कि वह बिना इलाज के मर जाएगी।
# fattest women
