मारुति सुजुकी ने उत्पादन के मामले में बनाया रिकॉर्ड

भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इस समय अपने प्रोडक्शन को लेकर चर्चा में है। कम्पनी ने अब तक का सबसे बड़ा प्रोडक्शन माइलस्टोन हासिल किया है। यह न सिर्फ भारत में किसी भी कार निर्माता द्वारा किया गया सबसे बड़ा प्रोडक्शन है, बल्कि सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की ग्लोबल यूनिट्स में भी एक रेकॉर्ड है।

उत्पादन के मामले में वित्त वर्ष 2025-26 को शानदार माना जा रहा है। इस समय में कंपनी ने एक वर्ष में 23.4 लाख कारों का निर्माण किया है। ध्यान रहे कि इस इंडो-जापानी कंपनी की डिजायर, अर्टिगा, फ्रॉन्क्स, बलेनो और स्विफ्ट जैसी कारों की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की जाती है।

मारुति सुजुकी भारतीय कार बाजार ने वित्त वर्ष 2025-26में अब तक की सबसे ज्यादा 24,22,713 कारें बेचीं, जो कि अपने आप में बड़ा रेकॉर्ड है और इनमें एक्सपोर्ट के नंबर भी शामिल हैं। इसी के साथ एक और बड़ी बात यह है कि पिछले फाइनैंशियल ईयर में मारुति सुजुकी ने 23.4 लाख (2.34 मिलियन) यूनिट्स के अब तक के सबसे ज्यादा एनुअल प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया है।

बिजनेस समाचार के मुताबिक़, भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी, हैचबैक, सिडान, वैन और एमपीवी के साथ ही एसयूवी सेगमेंट में कई पॉपुलर मॉडल बेचती है। इनमें टॉप सेलिंग कारों की बात करें तो बीते वित्त वर्ष में मारुति सुजुकी की डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस मॉडल को 2,29,130 ग्राहकों ने खरीदा।

अगले नंबर पर प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में स्विफ्ट और बलेनो ने नाम दर्ज कराया। बाद बाकी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्क्स और कॉम्पैक्ट 7 सीटर कार सेगमेंट में अर्टिगा की भी जबरदस्त बिक्री देखी गई है।

भारतीय बाज़ार में हमेशा से सबसे ज्यादा कारें बेचने का श्रेय मारुति सुजुकी को मिला है। इस कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 2026 में 4 लाख से ज्यादा कारें एक्सपोर्ट भी कीं। मारुति सुजुकी की मेड इन इंडिया ई-विटारा, फ्रॉन्क्स, बलेनो और जिम्नी समेत काफी सारी कारें विदेशों में खूब पसंद की जाती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने प्रोडक्शन माइलस्टोन का क्रेडिट भारत के मजबूत ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम और जेएसटी 2.0 जैसी सरकारी पॉलिसी को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *