प्रधानमंत्री मोदी को नीट पेपर लीक मामले पर दिग्विजय सिंह ने लिखी चिट्ठी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने पेपर लीक मामले में एक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया गया है कि वह पिछले आठ साल में एनटीए की ओर से आयोजित परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं पर एक श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने कहा कि जांच की स्थिति जानकारी सार्वजनिक करने से छात्रों का व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा।

दिग्विजय सिंह ने इस पत्र के माध्यम से जांच, गिरफ्तारियों, चार्जशीट या क्लोज़र रिपोर्ट और अभियुक्तिों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है। उन्होंने अधिक पारदर्शिता से परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा बहाल करने में मदद मिलने की बात कही है।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा है, ’मैं आपसे एक बहुत ही जरूरी चिंता व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं, जो पिछले कुछ हफ्तों में कई छात्रों ने मुझसे साझा की है। ऐसे समय में जब नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द हो गई है। इससे लाखों छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है।’

आगे उन्होंने कहा, ‘उदाहरण के लिए, मुझे बार-बार यह शिकायत मिली है कि हजारीबाग में हुएनीट-यूजी 2024 के पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी संजीव कुमार उर्फ मुखिया कथित तौर पर जमानत पर बाहर है। इसी तरह, सीबीआई ने कथित तौर पर एक क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है, जिसमें कहा गया है कि 2024 की UGC- नीट परीक्षा में कोई अनियमितता नहीं हुई थी, जिसे राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने उस समय रद्द कर दिया था।’

गौरतलब है कि नीट के आयोजन में होने वाली परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा के बारे में 7 मई को एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को शिकायत मिली कि परीक्षा के कई प्रश्न लीक हो गए हैं।

इस जानकारी के फैलने के बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। यह रद्द परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। इस बीच नीट परीक्षा को लेकर विपक्षी दलों सहित अन्य संगठनों ने भी सरकार को घेरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *