सुकमा शहीदों के परिवार को मदद करने पर अक्षय-साइना को नक्सलियों की वॉर्निंग

akshay heroineमुंबई. सुकमा शहीदों के परिवार को मदद करने पर अक्षय-साइना को नक्सलियों की वॉर्निंग. सुकमा में हुए नक्सली हमलों में शहीद जवानों के परिवार को मदद देने वाले अक्षय कुमार और साइना नेहवाल को नक्सलियों ने वॉर्निंग दी है। एक लेटर जारी कर नक्सलियों ने लिखा, “सीनियर एक्टर अक्षय कुमार और साइना नेहवाल के पीएलजीए के हमलों में मारे गए जवानों के परिवारों को मदद देने की निंदा करते हैं। सीनियर कलाकारों, सेलिब्रिटी और खिलाड़ियों से अनुरोध है कि क्रांतिकारी आंदोलन के, गरीबों के पक्ष में खड़े हों।” और क्या लिखा नक्सलियों ने अपने लेटर में…
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के साउथ सब जोनल ब्यूरो ने एक लेटर जारी किया है। लेटर में CRPF शहीदों के लिए अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए गए। इसमें अक्षय कुमार और साइना नेहवाल का नाम लेकर कहा गया है कि,”पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) उनकी पहल की निंदा करता है। ये देश के लिए नहीं मरे हैं। ये देश भक्त नहीं बल्कि देश की गरीब जनता के हत्यारे हैं।” “बस्तर में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कॉर्पोरेट घरानों की, लुटेरे नेताओं की, प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा के लिए और आम जनता का दमन करने के लिए हुई है। इनके परिवारों को सिने एक्टर अक्षय कुमार और टेनिस खिलाड़ी साइना नेहवाल की ओर से आर्थिक सहायता दिए जाने की पीएलजीए कड़ी निंदा करता है।”
अक्षय ने हर परिवार को दिए थे 9 लाख
२४ अप्रैल छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 7 जवान जख्मी हुए थे। अक्षय कुमार ने शहीदों के परिजन को कुल एक करोड़ आठ लाख रुपए की मदद की थी। अक्षय ने हर शहीद के परिवार को 9-9 लाख रुपए दिए थे। इसी तरह बैडमिंटन प्लेयर साइना ने भी छह लाख रुपए (प्रत्येक परिवार को 50,000 रुपए) देने का एलान किया था।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *