स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कई सेवाएं 1 जून से महंगी हो जाएंगी

sbi serviceनई दिल्ली । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कई सेवाएं 1 जून से महंगी हो जाएंगी . देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने सर्विस चार्ज में फिर से बदलाव करने जा रहा है। सर्विस चार्ज से जुड़े नए नियम एसबीआई में 1 जून से प्रभावी हो जाएंगे। नए नियम के मुताबिक आपको एसबीआई से जुड़ी कुछ सेवाओं के लिए ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपका खाता भी स्टेट बैंक में है तो यह खबर आपके काम की है। 
1 जून से अगर आप कटे-फटे या फिर गले हुए नोटों को बदलवाएंगे तो एसबीआई आपसे इसके लिए 2 से लेकर 5 रुपए तक का शुल्क वसूलेगा। हालांकि यह शुल्क आपसे उस सूरत में वसूला जाएगा जब आपकी ओर से बदले जाने वाले नोटों की संख्या 20 से ज्यादा या फिर उनकी कीमत 5000 रुपए से अधिक होगी। यानी आप अगर इससे कम सीमा में नोट बदलवाएंगे तो बैंक आपसे कोई शुल्क नहीं वसूलेगा।
20 से ज्यादा नोट (कटे-फटे और गले हुए नोट) बदलवाने पर आपके हर अतिरिक्त (20 से ज्यादा) नोट पर 2 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लागू होगा। वहीं अगर बदले जाने वाले नोटों की कुल कीमत 5,000 रुपए से ज्यादा है तो भी आपको 2 से लेकर 5 रुपए तक का शुल्क देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लगाया जाएगा।
4 बार से ज्यादा कैश विदड्राल पर देना होगा शुल्क:
एसबीआई बेसिक सेविंग डिपॉजिट पर भी अकाउंट होल्डर के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें फ्री कैश विद्ड्रॉअल लिमिट 4 ही रहेगी। इसमें एटीएम से किए गए ट्रांजैक्शन भी शामिल होंगे। अगर आप 4 बार से ज्यादा कैश विदड्रॉल करते हैं तो आपको प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए देने होंगे। इस पर अलग से सर्विस चार्ज भी लिया जाएगा।
एसबीआई एटीएम से अतिरिक्त लेनदेन पर देने होंगे 10 रुपए:
नए नियमों के मुताबिक एसबीआई के एटीएम से अतिरिक्त लेनदेन पर आपको 10 रुपए देने होंगे। अगर आप दूसरे बैंक के एटीएम से एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको इसके लिए हर ट्रांजैक्शन पर 20 रुपए का चार्ज देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लिया जाएगा।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *