यूनाइटेड किंगडम के स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी का दबदबा, सुनक की मुश्किलें बढ़ीं

ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव के साथ एक सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने कंजरवेटिव पार्टी और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की चिंता बढ़ा दी है। इन चुनावों को सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का 40 वर्षों में सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है।

यूनाइटेड किंगडम के स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी का दबदबा, सुनक की मुश्किलें बढ़ीं

ब्रिटिश स्थानीय चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी ने जीत हासिल की है। पौने दो सौ अतिरिक्त सीटें होने के कारण लेबर पार्टी 1000 से ज्यादा सीटों के साथ नंबर वन है।

ब्रिटिश स्थानीय चुनावों में लिबरल डेमोक्रेट्स 94 अतिरिक्त सीटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

सत्तारूढ़ कंजर्वेटिवों को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। यह पार्टी लगभग 450 सीटें गवांकर तीसरे स्थान पर आ गईं, जबकि बड़ी संख्या में स्वतंत्र उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।

निर्दलीय उम्मीदवार की 88 अतिरिक्त सीटें होने से संख्या लगभग दो सौ तक पहुंच गई है, ग्रीन पार्टी को भी लगभग 70 अतिरिक्त सीटें मिली हैं, पार्षदों की संख्या 159 तक पहुंच गई है।

लेबर पार्टी अपने गढ़ ब्रैडफोर्ड में हार गई, लेबर पार्टी को 10 सीटें मिलीं, जबकि निर्दलीयों ने 9 सीटें जीतीं।

11 में से 4 मेयर के नतीजे भी आ गए हैं, ईस्ट मिडलैंड्स, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ यॉर्कशायर में लेबर पार्टी की जीत हुई है।

ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव के साथ एक सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम कंजरवेटिव पार्टी तथा प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के लिए अनुकूल नज़र नहीं आ रहे हैं।

उपचुनाव को ऋषि सुनक के लिए स्पष्ट बदलाव का संकेत बताया जा रहा है। ब्लैकपूल साउथ में लेबर पार्टी के उम्मीदवार क्रिस वेब ने कंजरवेटिव प्रत्याशी डेविड जोन को करारी शिकस्त दी है। गौरतलब है कि यह सीट 2019 में पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के समय कंजरवेटिव पार्टी ने जीती थी।

बीते 40 वर्षों में इसे सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन बताया जा रहा है। ऐसे में ऋषि सुनक पर विपक्षी लेबर पार्टी के प्रतिरोध बढ़ने का माहौल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *