सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर कोहली ने अपने नाम किया यह रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली सबसे तेज 27,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने केवल 594 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।

सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर कोहली ने अपने नाम किया यह रिकॉर्ड

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हर दिन अपने खेल को नई बुलंदियों तक पहुंचाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27000 रन पूरे कर लिए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली ने सबसे तेज 27 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

कोहली इस मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए। कोहली ने 35 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। इसके साथ ही कोहली सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने इस रिकॉर्ड में अपने सीनियर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

इससे पहले सबसे तेज 27 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 623 पारियों में यह आंकड़ा पूरा किया था।

विराट कोहली 27000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने 600 से कम पारियों में यह आंकड़ा पूरा किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 650 पारियों में 27,000 बनाये है जबकि श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने 648 पारियों में 27,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *