‘मीठे में क्या है’ उस आने वाली फिल्म का नाम है जो फेस्टिवल सीज़न के दिनों में जॉइंट फैमिली संग इमोशंस भी भरपूर फैमिली ड्रामा लेकर आ रही है। बुधवार को इसका ट्रेलर जारी हुआ है। पारिवारिक ड्रामे से भरपूर यह फिल्म ओटीटी पर धमाका करेगी। यह कहानी लखनऊ के एक पारंपरिक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ पुरानी और नई पीढ़ी के विचार आपस में टकराते हैं।
दिवाली से पहले अगर सिनेमाहॉल की खिड़कियां गुलज़ार होने वाली हैं तो ओटीटी भी पीछे नहीं। ओटीटी पर भी कई दिलचस्प फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें एक का नाम ‘मीठे में क्या है’ का भी है और इसका ट्रेलर जारी हो गया है। कहानी जानी-मानी तहज़ीब, अदब और रहन-सहन को दिखाती है, जिसे परिवार के बुजुर्ग संजोकर रखना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ आज की नई पीढ़ी है, जो आधुनिक दौर में अपने तरीके से जीना चाहती है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘मीठे में क्या है’ का ट्रेलर देखकर अंदाज़ा होता है कि यह काफी दिलचस्प है। यह लखनऊ के एक परिवार की कहानी पर है। परिवार में कई पीढ़िया हैं। हर पीढ़ी के बीच विचारों का अंतर है। नई पीढ़ी के अपने फैसले हैं, तो पुरानी पीढ़ी का विरोध और दखल भी साथ-साथ है। कुछ ऐसी ही झलक ट्रेलर में देखने को मिली है।
फिल्म की जो झलक ट्रेलर में नज़र आई है उससे पता चलता है कि पूरा परिवार दिवाली का त्योहार मनाने के लिए साथ आया है। इस मौके पर एक सरप्राइज मिलता है। वह यह कि परिवार की बड़ी बेटी अचानक अपनी शादी की खबर देती है और अपने जीवनासाथी के साथ त्योहार का जश्न मनाने आई है। इस खबर से परिवार हैरान होता है मगर इसके बाद परिवार के एक बेटे की दूसरी शादी कराने के लिए उसकी मां की कोशिशें शुरू हो जाती हैं। जबकि बेटा राजी नहीं है।
नई पीढ़ी के बच्चे इस बात पर नाखुश हैं कि परिवार के लोग पर्सनल लाइफ में घुसपैठ कर रहे हैं जबकि बड़ों का मसला है कि बच्चों की सोच बदल गई है। इतनी तकरार के बावजूद यह परिवार एक-दूसरे के साथ बने रहना चाहता है।
इस फिल्म का निर्देशन राधिका बंसल ने किया है जबकि कलाकारों की बात करें तो फिल्म में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगड़ी और आयशा रजा मिश्रा जैसे स्टार हैं। यह फिल्म 30 अक्तूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह शो मुख्य रूप से मशहूर ऑडियो प्लेटफॉर्म कुकू एफएम (Kuku FM) पर काफी लोकप्रिय हुआ है। यदि आप इस लखनवी अंदाज़ और पारिवारिक ड्रामे का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप Kuku FM ऐप या वेबसाइट पर जाकर “मीठे में क्या है” सर्च करके इसके सभी एपिसोड सुन सकते हैं।