उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों के लिए आज हो रहा है मतदान

उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों के लिए कुल 14.81 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं।


यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज जो मतदान हो रहा है उसमे, 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग होगी। सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी जो शाम 4 बजे तक चलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के 72 जिलों में मतदान हो रहा है। इस मतदान में कुल 14,81,310 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 2,697 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं।

आज हो रहे एमएलसी चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। निष्पक्ष मतदान के लिए आयोग ने 11 प्रेक्षक तैनात किए हैं, सुरक्षा के लिए 1,041 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 456 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसे संपन्न कराने के लिए 12,309 मतदानकर्मी ड्यूटी निभाएंगे।

चुनाव के लिए 1,108 भारी वाहन और 1,737 हल्के वाहनों की व्यवस्था की गई है। मतदान स्थलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर के अलावा वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है। वोट डालने के लिए EPIC आवश्यक है मगर EPIC न होने पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट सहित आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों की मदद से मतदान किया जा सकता है।

यूपी में इन 11 सीटों की बात करें तो लखनऊ स्नातक सीट के लिए बीजेपी से अवनीश कुमार सिंह और सपा से कांति सिंह आमने-सामने हैं। आगरा स्नातक सीट पर बीजेपी से डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह के मुक़ाबले में सपा के आकाश अग्रवाल हैं।

मेरठ-सहारनपुर में बीजेपी के दिनेश गोयल के सामने सपा के प्रमेंद्र भाटी चुनाव मैदान में हैं। खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एमएलसी उम्मीदवार कांति सिंह के लिए वोट की अपील की है। वाराणसी-मिर्जापुर स्नातक सीट पर बीजेपी के केदारनाथ सिंह और सपा के आशुतोष सिन्हा के बीच मुकाबला है इलाहाबाद-झांसी सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार राठौर और सपा के डॉ मान सिंह यादव आमने सामने हैं।

शिक्षक एमएलसी के लिए भी तरफ से जोर आजमाइश का माहौल है लखनऊ से बीजेपी के उमेश द्विवेदी के मुकाबले सपा के सुशील कुमार पटेल हैं मेरठ-गाजियाबाद से बीजेपी के श्रीचंद शर्मा के सामने सपा के नितिन कुमार तोमर हैं।

बरेली-मुरादाबाद से डॉ हरिसिंह ढिल्लो बीजेपी से और हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर सपा से हैं। वाराणसी से डॉ प्रमोद मिश्रा बीजेपी और लाल बिहारी यादव सपा से हैं। आगरा-अलीगढ़ से बीजेपी के हरी किशोर तिवारी तो सपा से डॉ प्रकाश चंद गुप्ता और गोरखपुर-फैजाबाद से बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी तो सपा से बीजेपी के बागी उम्मीदवार डॉ संजयन त्रिपाठी मैदान में हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इन चुनावों के लिए सत्तादल भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों के लिए ये प्रतिष्ठा का चुनाव बन चुका है।

नियम के मुताबिक़, वोटिंग के समय तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा ऐसे सभी कर्मचारी व शिक्षक जो मतदाता हैं उन्हें वोट डालने के लिए शुक्रवार को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *