फ़ूड पैकेट पर अब हाई सॉल्ट के साथ शुगर और फैट से जुड़े वॉर्निंग लेबल होने चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री पर अपनी गिरफ्त को और सख्त किया है। अदालत ने गुरुवार को अपने फैसले में कहा है कि खाने पीने की चीजों की पैकेजिंग के सामने वाले हिस्से यानि कि फ्रंट पर, चिंताजनक माने जाने वाले हर न्यूट्रिएंट (पोषक तत्व) के लिए चेतावनी वाले अलग-अलग लेबल होने चाहिए। साथ ही पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर और मिनरल वॉटर की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चितकरने को भी बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है।

शीर्ष अदालत के इस फैसले के साथ ही अब सरकार का प्रस्ताव और भी सख्त हो गया है, जिसमें केवल एक ही लेबल लगाने की बात कही गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केवल एक ही कंबाइंड हेक्सागन वाले तरीके को ख़ारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज जेबी पारदीवाला ने अपने आदेश में कहा कि एफएसएसएआई (FSSAI) को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर चिंताजनक न्यूट्रिएंट के लिए एक अलग हेक्सागन हो, जिस पर हाई फैट, हाई शुगर या हाई सॉल्ट लिखा हो।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के अपने प्रस्ताव को और सख्त करने की जरूरत बताई और निर्देश दिया कि खाने-पीने की चीजों के पैकेट के सामने वाले हिस्से पर हाई सॉल्ट, शुगर और फैट के लिए अलग-अलग षट्कोणीय (हेक्सागन शेप) वॉर्निंग लेबल लगाए जाएं, न कि केवल एक।

बताते चलें कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से पहले केवल एक ही लेबल लगाने का प्रस्ताव दिया गया था। इस पर जज जे बी पारदीवाला ने कहा कि प्राधिकरण को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर चिंताजनक न्यूट्रिएंट के लिए एक अलग हेक्सागन के साथ हाई फैट, हाई शुगर या हाई सॉल्ट लिखा हो। केवल एक ही कंबाइंड हेक्सागन को ख़ारिज करते हुए अदालत ने यह भी कहा है कि हेक्सागन में चीनी और फैट की अधिक मात्रा वाले इंग्रीडिएंट की तस्वीर भी होनी चाहिए।

इस आदेश से खाद्य कंपनियों के झटका
ख़बरों में कहा गया है कि, अदालत का यह आदेश कोका-कोला, पेप्सिको, मोंडेलेज और नेस्ले जैसी फूड एंड बेवरेजेस कंपनियों के लिए एक बड़ा झटका है, जो लंबे समय से ऐसे लेबल्स का विरोध करती रही हैं। इस आदेश से स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

पैक्ड वॉटर को लेकर भी हो रही सख्ती
रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच बिसलेरी ब्रांड के एक सैंपल के असुरक्षित पाए जाने के बाद एफएसएसएआई ने सभी राज्यों को एक गोपनीय निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि भारत को बोतलबंद पानी इंडस्ट्री पर अपनी निगरानी और जांच-पड़ताल बढ़ानी चाहिए। सरकार की इस नई पड़ताल से पेप्सिको, टाटा कंज्यूमर, कोका-कोला जैसी कंपनियों पर रेगुलेटर की निगरानी बढ़ जाएगी।

पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर और मिनरल वॉटर की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है। यह निर्देश बिसलेरी ब्रांड के एक सैंपल के असुरक्षित पाए जाने के बाद आया है।

बीते दिनों इस सैंपल में ऐसे केमिकल मिलने की बात सामने आई है, जिसपर हेल्थ एजेंसियों का कहना है कि इनसे कैंसर हो सकता है। दूसरी तरफ जवाब में बिसलेरी ने अपने पानी को पीने के लिए सुरक्षित बताया है और यह भी कहा है कि उनकी अपनी जांच में कोई समस्या नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *