महात्मा गांधी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार

रायपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द कहने वाले धर्म गुरु कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को तड़के गिरफ्तार किया। उन्हें मध्यप्रदेश के खजुराहो शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया है।

महात्मा गांधी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार

कालीचरण महाराज को शाम तक सड़क मार्ग से यहां लाया जाएगा। रायपुर के रावणभाठा मैदान में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द बोलने के आरोप में कालीचरण के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया था। रविवार देर शाम धर्म संसद के अंतिम दिन कालीचरण ने महात्मा गांधी के लिए कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।

कालीचरण महाराज की टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेताओं ने नाराजगी जताई थी। वहीं इस मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठाया गया था, जहां शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार ने कालीचरण के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस सिलसिले में हिंदू धर्म गुरु के खिलाफ सोमवार को महाराष्ट्र के अकोला में भी मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *