उत्तर भारत में 2 जनवरी से शीतलहर से पारा 4 डिग्री तक गिरने के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी भारत में 3.5 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक़ 3 जनवरी तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 जनवरी तक भीषण शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत के इलाकों में रात से सुबह तक घने कोहरे की संभावना है।

उत्तर भारत में 2 जनवरी से शीतलहर से पारा 4 डिग्री तक गिरने के आसार

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर प्रदेश के ऊपर था। एक अलग चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राज्य के पूर्वी हिस्से और उससे सटे बिहार पर भी बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा भी चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मध्य प्रदेश की ओर चल रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही उत्तरी आंतरिक ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है।

एक पश्चिमी विक्षोभ के 4 से 7 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। 1 से 3 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *