चार्ली पुट ने जस्टिन बीबर का उड़ाया मजाक 

 

लॉस एंजेलिस। गायक जस्टिन बीबर ने हाल ही अपने प्रशंसकों को गीत लिखने के बारे में सलाह दी थी, जिसका गायक चार्ली पुत ने मजाक उड़ाया। बीबर ने हाल के दिनों में इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को गीत लिखने के बारे में सलाह देते हुए एक संदेश साझा किया था। बीबर ने लिखा था, “अगर तुम गीत लिखना चाहते हो, तो महान लेखकों से सीखो।”

charlie puth

इसके तुरंत बाद पुट ने ट्वीट कर कहा, “अगर तुम गीत लिखना चाहते हो, तो दिल से लिखो। इसके लिए आपको नोट्स लेने की जरूरत नहीं।” हालांकि, पुट ने बीबर के नाम का उल्लेख नहीं किया। यह पहली बार नहीं है, जब पुट ने बीबर का मजाक उड़ाया है। उन्होंने मार्च में डलास में सेलेना गोमेज के साथ एक कंसर्ट के दौरान भी बीबर का मजाक उड़ाया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *