वैष्णों देवी जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन से चार की मौत

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णोदेवी गुफा मंदिर के मार्ग में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तीन श्रद्धालुओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत साहू ने कहा कि भूस्खलन बाणगंगा-अद्र्धकुमारी मार्ग पर करीब आधी रात को हुआ और मलबा उस शरणस्थल पर गिरा जहां तीर्थयात्री बैठे थे।

jammu highway

सीईओ ने कहा, पांच वर्षीय एक बच्चे समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

सीईओ ने बताया कि पीड़ितों की पहचान बेंगलोर के 29 वर्षीय शशिधर कुमार, चंडीगढ़ निवासी 30 वर्षीय बिंदु साहनी और उनके पांच वर्षीय बेटे विशाल के रूप में हुई और एक अन्य व्यक्ति की पहचान रियासी के 32 वर्षीय सादिक के रूप में हुई है जो ट्टटूवाला था।

रियासी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय राणा ने बताया कि हादसे में नौ लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से सात को प्राथमिक उपचार दिया गया है और गंभीर रूप से घायल दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल पर तत्काल बचान अभियान चलाया गया। साहू ने बताया कि अनुग्रह राशि दी जा रही है और मृतकों के शवों को स्थानांतरित किए जाने के प्रबंध किए जा रहे हैं।

कुछ घायलों की पहचान चंडीगढ़ के सूरज कांत साहनी, हरियाणा के वेद सिंह एवं नरयाणी बेंगलोर के पारस एवं संतोष के रूप में की गई है। एसीपी ने बताया कि यात्रा कुछ घंटों तक बाधित रहने के बाद बहाल हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *