दुनिया भर में दिल की बीमारी के मामले बढ़े हैं। यह कहना है वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन का। जानकारों का कहना है कि दिल की अच्छी सेहत के लिए अच्छे भोजन के विकल्पों की भी मात्रा का भी तय किया जाना जरूरी है।

वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के जानकारों के मुताबिक़, दिल की सेहत को बिगाड़ने में सैचुरेटेड फैट्स, ट्रांस फैट, शुगरी ड्रिंक्स, हाई सोडियम और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स ने बड़ी भूमिका निभाई है।
अमरीकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, खान पान में इन चीज़ों का होना शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कहे जाने वाले एलडीएल (LDL) की मात्रा को बढ़ाते हैं। ऐसा होने पर दिल के रोग और स्ट्रोक की समस्या में वृद्धि होती है। इसका सीधा संबंध हेवी क्रीम, बटर, चीज, आइसक्रीम, पाम ऑइल, फ्राइड एंड बेक्ड फूड में सैचुरेटेड फैट्स की अधिक मात्रा होना है।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन का कहना का है कि डोनट्स, कुकीज, फ्राइज,पाइज जैसे फूड का टेक्सचर सुधारने और शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए पार्शियली हाइड्रोजेनेटेड ऑइल का इस्तेमाल किया जाता है।
इस समस्या से बचने के लिए हेल्दी हार्ट के लिए इन फूड प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करने के साथ ही, शराब और धूम्रपान से दूर रहने, रोजाना व्यायाम करने, पर्याप्त नींद लेने, तनाव कम रखने और समय-समय पर मेडिकल टेस्ट करवाते रहने की भी सलाह दी जाती है।
अच्छे स्वस्थ के लिए अच्छे भोजन के विकल्पों की भी मात्रा का भी तय किया जाना जरूरी है। यह उम्र, मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और व्यक्ति कितना व किस तरह से फिजिकली एक्टिव रहता है, के आधार पर तय किया जाता है। इसके लिए जानकार किसी विशेषज्ञ की मदद से सही डाइट चार्ट बनवाने और उसपर अमल करने की सलाह देते हैं।
