डेढ़ दशक बाद टॉप ट्रेंडिंग बनी यह कॉमेडी-ड्रामा और इमोशंस से भरपूर फिल्म

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की ‘दम लगाके हईशा’ आज 15 साल बाद भी अपना जलवा बिखेरने के साथ टॉप ट्रेंड कर रही है। फिल्म जब 2015 में सिनेमाघरों में आई थी तो उस समय भी इसने दर्शकों के दिलों पर राज किया था।

डेढ़ दशक बाद टॉप ट्रेंडिंग बनी यह कॉमेडी-ड्रामा और इमोशंस से भरपूर फिल्म

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ इन दिनों नेटफ्लिक्स पर दोबारा स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म एक बार फिर से टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है। दर्शक इसे सिर्फ देख ही नहीं रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप्स और डायलॉग्स फिर से वायरल हो रहे हैं।

इस फिल्म में एक ओवर साइज पत्नी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश के अलावा पिता का डर और शादी की जद्दोजहद की प्रस्तुति इतनी सटीक है कि दर्शक इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

इस फिल्म ने ओटीटी की दुनिया में टॉप ट्रेंडिंग में अपनी जगह मज़बूत कर ली है। 7.5 की दमदार रेटिंग वाली यह कहानी एक ऐसे अनमेल जोड़े की है, जिसे समाज बेमेल मानता है लेकिन उनकी तकरार और प्यार हर किसी का नजरिया बदल सकने में कामयाब होता है।

आयुष्मान खुराना फिल्म में प्रेम प्रकाश तिवारी बने हैं और एक स्कूल ड्रॉपआउट हैं जो हरिद्वार में कैसेट की दुकान चलाता है। भूमि पेडनेकर, संध्या वर्मा के किरदार में एक शिक्षित लेकिन अधिक वजन वाली लड़की। बताते चलें कि यह भूमि की पहली डेब्यू थी।

आयुष्मान और भूमि की फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ एक बेहद सराहनीय रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है। यह फिल्म 27 फरवरी 2015 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन शरत कटारिया जबकि निर्माण यश राज फिल्म्स के तहत मनीष शर्मा ने किया था। संगीत दिया था अनु मलिक ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *