अहमदाबाद विमान हादसे पर जांच ब्यूरो की रिपोर्ट और पायलट की बातचीत सामने आई

भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो यानी एएआईबी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। इस रिपोर्ट में कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) की बातचीत का भी जिक्र है।

अहमदाबाद विमान हादसे पर जांच ब्यूरो की रिपोर्ट और पायलट की बातचीत सामने आई

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे के ठीक पहले पायलट- सुमीत सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर के बीच हुए संवाद हादसे के कारणों पर सवाल उठाते हैं।

भारतीय विमान पर जहाँ रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं वहीँ इस हादसे की गंभीरता और तकनीकी पहलुओं को उजागर करते हैं। यह शुरुआती रिपोर्ट हादसे का प्राथमिक कारण “अचानक दोनों इंजनों का बंद हो जाना” बता रही है। हालांकि, अब जांच इस बात पर फोकस करती है कि आखिर फ्यूल कटऑफ स्विच अपने आप कैसे एक्टिव हुआ? क्या यह कोई डिज़ाइन फॉल्ट था या फिर मेंटेनेंस में हुई किसी चूक से ऐसा हुआ?

रिपोर्ट से पता चलता है कि विमान टेकऑफ के समय बिलकुल सामान्य तरीके से उड़ान भरने के बाद निर्धारित ऊंचाई तक गया था मगर जैसे ही विमान ने ऊंचाई पकड़ी, उसी क्षण दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच ‘रन’ से अपने आप ‘कटऑफ’ में चले गए। इस कारण दोनों इंजनों को ईंधन सप्लाई बंद होने से विमान अचानक पावर खो दी। इसके नतीजे में विमान नीचे गिरा और क्रैश हो गया।

जांच ब्यूरो की इस रिपोर्ट में कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) की बातचीत का भी जिक्र है। पायलट और को पायलट हादसे से ठीक पहले जो संवाद करते हैं वह इस तरह हैं-

पहला पायलट: “तुमने स्विच क्यों बंद किया?”
दूसरा पायलट: “मैंने नहीं किया।”

यह बातचीत हादसे के कारणों पर सवाल उठाती है। इस बातचीत से साफ होता है कि दोनों पायलटों में से किसी ने जानबूझकर फ्यूल कटऑफ स्विच बंद नहीं किया था। रिपोर्ट में इसे संभावित तकनीकी गड़बड़ी बताया गया है।

इंजन बंद होने के साथ ही विमान की रैम एयर टर्बाइन (RAT) बाहर आ गई, जिससे पता चलता है कि विमान को बिजली की एमरजेंसी आवश्यकता थी। इस बीच पायलटों द्वारा इंजन को दोबारा चालू करने की कोशिश भी की गई मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। विमान अपनी ऊंचाई बनाए नहीं रख सका और नियंत्रण खोकर ज़मीन से जा टकराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *