भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने पहली बार जीता बाफ्टा अवॉर्ड

79वें बाफ्टा अवार्ड्स में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ भी जीतने वालों की लिस्ट में शामिल रही। यह आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया। भारत में इसका प्रसारण रविवार देर हुआ। वहीं लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और अमरीकी फिल्म ‘सिनर्स’ का भी जलवा देखने को मिला।

भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने पहली बार जीता बाफ्टा अवॉर्ड

बीती रात लन्दन में होने वाले बाफ्टा अवॉर्ड 2026 में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा इस बार बाफ्टा में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की लोकप्रियता देखने लायक थी।

फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इस फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने निर्देशित किया है। ‘बूंग’ ने नॉमिनेशन में फ्रेंच फिल्म ‘आर्को’, अमरीकन साइंस फिक्शन कॉमेडी ‘लिलो एंड स्टिच’ और जूटोपिया 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा।

रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ ने तीन पुरस्कार जीतकर बाफ्टा इतिहास रच दिया। यह ब्रिटिश अकादमी में किसी अश्वेत फिल्म निर्माता की फिल्म के लिए अब तक का सबसे अधिक पुरस्कार है।

लियोनार्डो डिकैप्रियो की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित छह पुरस्कार मिले जबकि अमरीकी फिल्म ‘सिनर्स’ और हॉरर कहानी ‘फ्रैंकस्टीन’ ने तीन-तीन पुरस्कार जीते।

‘हैमनेट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जेसी बकले को मिला जबकि रॉबर्ट आरामयो ने ब्रिटिश इंडी फिल्म ‘आई स्वियर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हासिल किया।

पॉल थॉमस एंडरसन की पोलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने शाम पर अपना दबदबा कायम किया और सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित छह पुरस्कार अपने हिस्से में किए। इनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक, अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, सिनेमैटोग्राफी, एडिंग और सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड शामिल है। शॉन पेन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।

रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए वुन्मी मोसाकु ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जबकि रयान कूगलर ने बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह इस श्रेणी में पुरस्कार जीतने वाले पहले अश्वेत फिल्म निर्माता बन गए। वहीं सिनर्स ने बेस्ट ओरिजिनल का अवॉर्ड भी अपने नाम करके तीन अवॉर्ड जीते। किर्क जोन्स की फिल्म ‘आई स्वियर’, जो टॉरेट सिंड्रोम के प्रति जागरूकता फैलाने वाली एक कॉमेडी ड्रामा है, ने तीन पुरस्कार अपने नाम किए।

एक नज़र सूची पर
सर्वश्रेष्ठ फिल्म –  बैटल आफ्टर अनदर
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जेसी बकले (हैमनेट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – रॉबर्ट आरामयो (आई स्वियर)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – वुन्मी मोसाकु (सिनर्स)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – 
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म- हैमनेट
बेस्ट चिंड्रेंस एंड फैमिली फिल्म – बूंग
गैर अंग्रेजी भाषा की फिल्म – सेंटिमेंटल वैल्यूज 
बेस्ट स्क्रीनप्ले – सिनर्स
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म – जूट्रोपोलिस 2
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री – मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एडिटिंग – वन बैटल आफ्टर अनदर
स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स  – अवतार: फायर एंड ऐश
ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म – दिस इज एंडोमेट्रियोसिस
राइजिंग स्टार – रॉबर्ट अरामायो (सिनर्स)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *