उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते बारहवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश

लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस बीच उन बच्चों को भी वपस घरों में बुला लिया गया जिन्हें स्कूल भेज दिया गया था।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते बारहवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश

भारी बारिश के चलते लखनऊ में जिलाधिकारी के आदेशा से 4 – 12 अगस्त 2025 तक पहली से बारहवीं कक्षा तक के सभी सरकारी निजी और सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं कि कोई भी विद्यालय खुला न हो और यदि बच्चे आ गए हैं तो उन्हें सुरक्षित घर भेजा जाए। यह सूचना बीएसए लखनऊ द्वारा जारी की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय ने लखनऊ में रविवार से हो रही भारी बारिश के चलते पहली से लेकर बारहवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। घोषित किए गए इस अवकाश में उन बच्चों को भी वापस बुलाने के आदेश दिए गए जिन्हे स्कूल भेज दिया गया था। ऐसे में कई स्कूलों ने पहुँच चुके बच्चों को घरो वापस भेजने की ज़िम्मेदारी पूरी की। बताते चलें कि लखनऊ में लगातार हो रही बारिश का तीसरा दिन है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक़, लखनऊ सहित रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच और अंबेडकर नगर में भी अवकाश घोषित किया गया है। डीएम के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा मिली जानकारी में कहा गया है कि मानसूनी ट्रफ लाइन अभी भी प्रदेश के तराई इलाकों की ओर है। आज तराई व आगरा क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं।

बीते दिन यानी रविवार को तराई, पूर्वांचल सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्से में माध्यम और तेज़ बारिश जारी रही। विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली। तराई के कई जिलों में जलभराव के हालात हैं। सर्वाधिक 120 मिमी बारिश लखीमपुर खीरी और भदोही में दर्ज की गई। चित्रकूट और प्रतापगढ़ में 110 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अलीगढ़ में 100 मिमी, वाराणसी, बलिया, प्रयागराज, मिर्जापुर में 90 मिमी बारिश हुई। रविवार की देर शाम गोंडा, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई

हालाँकि इस समय पूरा उत्तर प्रदेश मानसून की चपेट में है। मौसम जानकारों ने आज भी प्रदेश के तराई और आगरा मंडल के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 31 अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 64 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *