अर्जेंटीना के खिलाफ ऐतिहासिक कामयाबी के साथ सऊदी अरब में छुट्टी का ऐलान

फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद सऊदी अरब में आज छुट्टी घोषित कर दी गई। अरब मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक छुट्टी का ऐलान सऊदी किंग सलमान की ओर से किया गया है।

अर्जेंटीना के खिलाफ ऐतिहासिक कामयाबी के साथ सऊदी अरब में छुट्टी का ऐलान

रिपोर्टों में कहा गया है कि अर्जेंटीना के खिलाफ राष्ट्रीय टीम की फीफा विश्व कप 2022 की जीत के बाद किंग सलमान के निर्देश पर बुधवार को सऊदी अरब में सभी कर्मचारियों और छात्रों के लिए उत्सव की छुट्टी होगी।

गौरतलब हो कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप सी में सऊदी अरब ने उलटफेर करते हुए अर्जेंटीना को शिकस्त दे दी।

वर्ल्ड कप के इस अहम मुकाबले में सऊदी अरब की जीत का स्कोर 1-2 रहा। सऊदी अरब की ओर से सालेह अल-शहरी सलेम मुहम्मद अल-दोसारी ने एक गोल किया, जबकि अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेसी ने एकमात्र गोल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *